{"_id":"6834b24f08a974341707662f","slug":"dbt-money-was-transferred-to-the-accounts-of-parents-of-150-lakh-children-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128930-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 1.50 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी का पैसा आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 1.50 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी का पैसा आया
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता-मोजा की धनराशि सोमवार को अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर की गई। जिले के 150653 छात्र-छात्राओं के सत्यापित खाते में यह धनराशि पहुंची। इस दौरान पांच स्मार्ट क्लास और पांच आईसीटी लैब का भी लोकार्पण हुआ। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। यहां मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रभारी मंत्री ने टैबलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो रही है।
जिले में 11 पीएमश्री विद्यालय की स्थापना की गई है। कुल 4012 टैबलेट शिक्षक-शिक्षिकाओं में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक स्तर के साथ ही स्वास्थ्य और खेल-कूद क्रिया कलापों को प्रभावी ढंग से बनाने के लिए विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जुलाई से स्कूल चलो अभियान प्रारंभ होगा। उसमें 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य में विद्यालय के समिति का भी सहयोग लिया जाय।
उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह बच्चों को इस तरह से शिक्षा दें कि शिक्षक की पहचान एक आदर्श के रूप में बनें।
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कुल 1134 प्राथमिक विद्यालयों के सापेक्ष 941 विद्यालयों को निपुण घोषित किया जा चुका है। वर्ष 2024-25 में निपुण आकलन परीक्षा में जनपद उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6वें स्थान पर पहुंच चुका है।
नीति आयोग की ओर से जिले के कुल 70 विद्यालयों में पैल लैब संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीआईओएस जयराम सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार आदि मौजूद रहे।