फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Day temperature dropped ten degrees in five days, lowest in eight years

Sonebhadra News: पांच दिन में दस डिग्री लुढ़का दिन का तापमान, आठ साल में सबसे कम

Wed, 01 Jan 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped ten degrees in five days, lowest in eight years
साल बदलने के साथ ही मौसम में भी बदलाव हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले आठ सालों में एक जनवरी का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन

महज पांच दिनों में ही दिन के तापमान में करीब दस डिग्री की गिरावट आने से लोग ठंड से ठिठुरने को विवश दिखे। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए अलाव सहारा बना। एक जनवरी को जिले का औसत तापमान अधिकतम 22 और न्यूनतम 10 डिग्री का रहा है।
विज्ञापन

इस बार न्यूनतम तापमान तो 10 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई। सुबह बादल छाए रहे। दिन में धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंच सका। गत 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज पांच दिनों में ही दस डिग्री सेल्सियस तक गिरावट से ठंड में इजाफा हुआ है। शीतलहर के प्रकाेप से लोग कांपते नजर आए। नए वर्ष पर घरों से पिकनिक मनाने के लिए निकले लोग शाम को जल्द घरों में दुबकने को विवश दिखे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तापमान में अभी और गिरावट आने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी नीचे जा सकता है।


पिछले आठ वर्षों में एक जनवरी का तापमान
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2018: 21: 05
2019: 24: 08
2020: 26: 14
2021: 25: 05
2022: 19: 11
2023: 19: 08
2024: 20: 07
2025: 17: 10
(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।)

डीएम ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण
कड़ाके की ठंड में बचाव इंतजामों का जायजा लेने देर रात डीएम बद्रीनाथ सिंह नगर की सड़कों पर उतरे। बढ़ौली चौराहा, रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। असहाय व जरूरतमंद लोगों में कंबंल वितरित किया। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त अलाव जलवाने के निर्देश दिए। रैन बसेरों में ठहरने वालों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार को अपने क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर स्थाई, अस्थाई रैन बसेरों और अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सड़क, पटरी, सड़क के डिवाइडर पर सोता हुआ न रहे। डीएम ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्र, तहसीलदार सदर अमित सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, ईओ विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed