फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dashahare par aadivaasee parivaaron ne raavan ko pooja, putala dahan kee parampara ka jataaya virodh

दशहरे पर आदिवासी परिवारों ने रावण को पूजा, पुतला दहन की परंपरा का जताया विरोध

Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
dashahare par aadivaasee parivaaron ne raavan ko pooja, putala dahan kee parampara ka jataaya virodh
म्योरपुर। दशहरा पर जब एक तरफ पूरे देश में लोग रावण को बुराई का प्रतीक बताकर पुतला जला रहे थे, तब सोनभद्र के आदिवासी परिवार रावण की पूजा में लीन रहे। म्योरपुर ब्लॉक के बभनडीहा गांव में आदिवासी परिवारों ने रावण और महिषासुर की विधि विधान से पूजा की। उन्हें अपना पूर्वज बताते हुए आदिवासी परिवारों ने रावण का पुतला जलाने की परंपरा का भी विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान लंकेश के खूब जयकारे भी लगे।
विज्ञापन

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इस दिन लोग उत्सव मनाते हैं। धूमधाम से रावण का पुतला जलाते हैं। बभनडीहा के आदिवासी परिवारों की सोच इससे भिन्न है। रावण पूजन में शामिल जयमंगल ने बताया कि रावण महाज्ञानी और विद्वान थे। वह हमारे पूर्वज थे। हर वर्ष किसी ज्ञानी को जलाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर रावण दहन की परंपरा को रोकने की मांग की गई है। सोनभद्र के आदिवासी परिवार भी अब जागरूक हो रहे हैं। बबई सिंह मरकाम, जयमंगल सिंह उरेती, राजेश कुमार श्याम, रामवतार कुशरो, रामखेलावन उरेती, जवाहरलाल मरकाम, विजय सिंह मरावी, प्रांजल सिंह, रामधनी कोरम सहित आसपास के कई गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed