फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dame furious over poor quality of food in Kasturba Vidyalaya

Sonebhadra News: कस्तूरबा विद्यालय में भोजन की खराब गुणवत्ता पर भड़के डीएम

Fri, 31 Mar 2023 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dame furious over poor quality of food in Kasturba Vidyalaya
डीएम चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को सदर ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्राओं के पठन-पाठन और आवासीय व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक कक्षा में पहुंचे डीएम ने शिक्षकों से कहा कि छात्राओं को अच्छी शिक्षा दी जाय। उनके व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें। इसके बाद रसोई में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता देखा। भोजन और सामग्री की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए को नामित संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने भोजनालय कक्ष में खाना खाने के लिए लगाए गए मेज और कुर्सियों की गुणवत्ता में खामियां पाई। इसकी आपूर्ति करने वाले फर्म के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए डीएम ने भवन की मरम्मत, रंगाई-पोताई बेहतर तरीके से करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस मौके पर विद्यालय के कार्मियाें ने परिसर में खेल-कूद की खराब व्यवस्था से अवगत कराया। डीएम ने बास्केटबाॅल व बैडमिंटन कोर्ट व खेल सामग्री की उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed