फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dabang killed shopkeeper on demand of money after eating chaat chhole in sonebhadra police searching accused

Sonebhadra News: चाट-छोले खाने के बाद पैसे की मांग पर मनबढ़ ने दुकानदार को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 08 Jun 2022 11:42 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Jun 2022 11:42 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के डोरिया गांव में चाट-छोले खाने के बाद पैसे की मांग पर एक मनबढ़ युवक इतना आक्रोशित हो गया कि उसने दुकानदार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Dabang killed shopkeeper on demand of money after eating chaat chhole in sonebhadra  police searching accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र जिले के डोरिया गांव में चाट-छोले खाने के बाद पैसे की मांग पर एक मनबढ़ युवक इतना आक्रोशित हो गया कि उसने दुकानदार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की जलाश में जुट गई है। घटना मंगलवार देर शाम रायपुर थाना क्षेत्र में डोरिया गांव के डोरिया मोड़ पर हुई।

विज्ञापन


डोरिया गांव निवासी अविनाश गुप्ता (16) उर्फ भोनू गुप्ता ठेले पर पानीपुरी-छोले बेचता था। उसी गांव निवासी दिनेश गुप्ता मंगलवार शाम  भोनू के ठेले पर आया और चाट-छोले खाया। पैसे की मांग करने पर उसने देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर भोनू और दिनेश में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीचबचाव किया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


आरोप है कि दिनेश गुप्ता अपने साथियों के साथ देर रात भोनू के घर पहुंचा। भोनू जब बाहर निकला तो दिनेश ने लाठी से हमला बोल दिया। जिससे भोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई सोनू गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed