फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cybe rcrime Withdrawal of millions of rupees on the pretext of ATM verification

साइबर क्राइमः एटीएम सत्यापन के बहाने लाखों रुपये निकाले

Thu, 17 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cybe rcrime Withdrawal of millions of rupees on the pretext of ATM verification
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सहदेइया गांव निवासी रमाकांत देव पांडेय से एटीएम सत्यापन के बहाने कोड पूछकर लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केेस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादी चार दिसंबर को एटीएम से एक हजार रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम से पर्ची निकली, लेकिन रुपये नहीं। इस संबंध में वे बैंक के शाखा प्रबंधक से मिले तो टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 16 दिसंबर को एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर कटे रुपये की वापसी के संदर्भ में बात करने को बोला। अज्ञात व्यक्ति ने रमाकांत देव पांडेय से आधार नंबर, पैन नंबर देने के साथ ही मोबाइल पर ओटीपी नंबर की भी मांग की। उसके झांसे में आकर रमाकांत देव पांडेय ने सारा ब्योरा दे दिया। तहरीर में रमाकांत देव पांडेय का आरोप है कि नौ से 12 दिसंबर के बीच हजारों रुपये करके कई बार में लाखों की निकासी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed