{"_id":"67260190fe3a4c3a1c0061b4","slug":"current-took-life-of-girl-high-voltage-line-passed-front-of-house-stopped-breathing-after-suffering-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट ने ली बालिका की जान : तड़पने के बाद थम गईं सांसें, मचा कोहराम; घर के सामने से ही गई है हाइवोल्टेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट ने ली बालिका की जान : तड़पने के बाद थम गईं सांसें, मचा कोहराम; घर के सामने से ही गई है हाइवोल्टेज लाइन
Sat, 02 Nov 2024 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:11 PM IST
सार
Sonbhadra News : करंट से बालिका की मौत की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बालिका झुलस चुकी थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
बिटिया की मौत के बाद बिलख रही मां को समझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में शनिवार को लोहे के दरवाजे में उतर रहे करंट की चपेट आने से किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
आदित्य नारायण विश्वकर्मा के घर में लोहे का दरवाजा लगा हुआ है। घर के सामने के 11 हजार लाइन का तार गुजरा हुआ है। लोहे के दरवाजे में किसी कारण से करंट उतर गया। परिवार के लोग इससे अंजान थे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे आदित्य की बेटी अंजलि (14) लोहे के दरवाजे से सटकर खड़ी हो गई। उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आने से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दृश्य देख सन्न रह गए। आनन-फानन किशोरी को करंट से छुड़ाकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अंजलि कक्षा आठवीं की छात्रा थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घोरावल सीएचसी में अंजलि की मां रोते-रोते बार-बार बेसुध हो जा रही थी। अंजलि के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार को मिर्जापुर जिला के कलवारी क्षेत्र में अपने पाही पर गए थे, जबकि घटना के समय अंजलि की मां घर के बाहर गोबर के कंडे पाथ रही थी।
पुलिस ने घोरावल सीएचसी पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।