फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowds rush to collect fertilizer on cooperative societies, social distancing

सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Mon, 17 Aug 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds rush to collect fertilizer on cooperative societies, social distancing
आसनडीह। बभनी ब्लॉक क्षेत्र के न्याय पंचायत चैनपुर में सोमवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। सुबह दस बजे से ही यूरिया लेने के लिए किसान लैम्पस पर पहुंचे लगे थे। क्षेत्र के धनवार, बैना, मचबंधवा, रंदह, तेंदुअल, चौना, पोखरा आदि गांवों के लगभग तीन सौ किसानों की भीड़ जुटी थी। प्रति किसान दो-दो बोरी खाद आधार कार्ड लेने के बाद दी गई। करीब सौ किसानों को ही यूरिया मिल पाई। सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि लैम्पस में यूरिया करीब तीन सौ बोरी मौजूद है। मंगलवार की सुबह किसानों में वितरण कर दिया जाएगा। किसानों में हरिशंकर, राधेश्याम, मनोज कुमार, देवधारी, श्यामसुंदर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित साधन सहकारी समिति पर सोमवार को आई खाद को लेने के लिए किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर खाद के लिए लाइन लगाई। किसानों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आई। ब्लॉक के खैराही, किरवानी, रासपहरी, गंभीरपुर, म्योरपुर, बलियरी, परनी, पड़री आदि गांवों से बड़ी संख्या में किसान खाद के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed