फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowds of devotees are gathering to circumambulate the Virat Rudra Mahayagna Mandap.

Sonebhadra News: विराट रूद्र महायज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

Tue, 20 Jan 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees are gathering to circumambulate the Virat Rudra Mahayagna Mandap.
विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। 20 जनवरी को अयोध्या के महंत कमलनयन दास महाराज का आगमन होगा। जिनका भिखारी बाबा आरती, पूजन कर श्रद्धालुओं के साथ सम्मान करेंगे। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। प्रतिदिन हो रही 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से महंत आहुति देंगे। जिससे वातावरण शुद्ध हो रहा है। प्रतिदिन हो रही रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ पंडाल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन रामकथा हो रही है। रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिये रासलीला तथा रोज विशाल भंडारा चल रहा है। अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन 20 जनवरी को हो रहा है। जिनका सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलेगा। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ हो रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, योगेश तिवारी व कौशल तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। इस मौके पर भरत सिंह, अजय सिंह, चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed