फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowd gathered for the circumambulation of the Yagya Mandap

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़

Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for the circumambulation of the Yagya Mandap
भिखारी आश्रम रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को शिव पुराण महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शिव पुराण की कथा सुनकर भक्तगण विभोर हो गए। इस दौरान चल रहे अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य व आचार्यों योगेश तिवारी व कौशल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए विधिवत पूजा कराई। इसके बाद शिव पुराण महायज्ञ शुरू हुई। आचार्य पंडित उमाशंकर त्रिपाठी जी महाराज ने शिव पुराण कथा सुर्नाई। आचार्य कौशल तिवारी ने रुद्राभिषेक कराया। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, विमला देवी, रामा देवी, कालो देवी, प्रेमावती, आशा देवी, भिखारी बाबा, रेवती तिवारी, हीरा, सत्यनारायण जायसवाल आदि भक्तगणों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वहीं अखंड भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य दिनेश कुमार पांडे, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed