फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crocodile entered in well after grabbing goat in mouth in sonebhadra caught it after two hours

सोनभद्रः बकरी को मुंह में दबोचकर कुएं में घुसा मगरमच्छ, दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया

Thu, 12 Aug 2021 04:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 04:26 PM IST
सार

विशालकाय मगरमच्छ पहाड़ी की तरफ से आया और एक बकरी को मुंह में जकड़ लिया। अन्य मवेशी चिल्लाते हुए वहां से भागने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Crocodile entered in well after grabbing goat in mouth in sonebhadra caught it after two hours
मगरमच्छ की लंबाई करीब 10 फीट है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मगरमच्छ की दहशत कायम है। बृहस्पतिवार को महांव गांव से वन विभाग ने दस फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा। बकरी को दबोचकर मगरमच्छ कुएं में घुस गया था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हो पाई। बकरी को नहीं बचाया जा सका। मगरमच्छ को बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


महांव ग्राम पंचायत के मनिकबर टोला निवासी नागेश्वर पाल का घर पहाड़ी के पास है। उसके घर के पास एक कुआं है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे पहाड़ी के पास भेड़-बकरियां चर रही थीं। उसी दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ पहाड़ी की तरफ से आया और एक बकरी को मुंह में जकड़ लिया। अन्य मवेशी चिल्लाते हुए वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच मगरमच्छ बकरी को मुंह में जकड़कर कुएं में घुस गया। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक संतोष कुमार व पप्पू की टीम मौके पर पहुंची। पंपिंग सेट की व्यवस्था कर कुएं से पानी निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ व बकरी को कुएं से बाहर निकाला। मगरमच्छ को गाड़ी पर लादकर वन रेंज कार्यालय में लाया गया। बाद में उसे मझिगवां चौहान गांव में बेलन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। बकरी की मौत हो गई।

वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को महांव गांव में कुएं में पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब 10 फीट और उम्र करीब 6 वर्ष है। मगरमच्छ को मुक्खा फॉल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed