अवैध भट्ठों पर की गई छापेमारी, जब्त हुईं ईंटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक परिक्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिहाज से एक निश्चित एरिया में ईंट भट्ठा संचालन प्रतिबंधित है, बावजूद कई ईंट भट्ठों का संचालन जारी है। बताते हैं कि शुक्रवार को एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम को किसी ने इस बात की जानकारी दी। देर शाम सात बजे के करीब नायब तहसीलदार, अनपरा थाने के एसआई आरएस यादव छापेमारी करने पहुंचे। सबसे पहले टीम औड़ी ग्राम पंचायत के कहुआनाला पहुंची। यहां बजरंगी नामक व्यक्ति की ओर से ईंट भट्ठा संचालन करता पाया गया।
कच्चे ईंटों को नष्ट कर, भट्ठे संचालन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यहां के बाद टीम कोहरौल पहुंची। यहां भी दो तीन छोटे भट्ठे चलते मिले।पकाने के लिए रखे कच्चे ईंटों को नष्ट कर दिया गया। शनिवार को दोपहर बाद दो बजे के करीब मिर्चाधुरी धमक पड़ी। बकौल नायब तहसीलदार, यहां पता चला कि ईंट भट्ठे का संचालन रणहोर के ही जयप्रकाश गुप्ता कर रहे हैं। उनके साथ दो-तीन पार्टनर हैं।
कहीं कोई अनुमति नहीं ली गई है। यहां भी सत्तर हजार के करीब कच्चे ईंटों को नष्ट कर, करीब पचास हजार पके ईंटों को जमीन मालिक कैलाश गुजर्र की सुपुर्दगी में दिया गया। यहां मिली संजय बैसवार निवासी बिछड़ी जेसीबी भी सीज कर थाने में खड़ा करा दी गई। बता दें कि अनपरा डी रोड पर भी हाइटेंशन तार के नीचे ईंट भट्ठे का संचालन होते मिला।