फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six prisoners, including stolen goods

चोरी के सामान सहित छह बंदी

Tue, 22 Mar 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 22 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
 थाना पुलिस ने नगर में करीब चार दिन पूर्व किशोर कुमार के दूकान से हुई लाखों की चोरी के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। करीब एक लाख रुपये के चोरी के सामान के साथ छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन



थाना परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान  क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि घोरावल बाजार में किशोर कुमार पुत्र अर्जुन लाल के गोदाम से चोरों ने खाद्य पदार्थ चोरी कर लिया था। प्राथमिकी सोमवार को दर्ज किया गया था। सोमवार की रात पुलिस ने निरीक्षक सुनील चंद तिवारी के अगुवाई में ग्राम पंचायत पिपरवार में स्थित खंडहर से चोरी का सामान बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि बरामद सामान में 855 पैकेट सिगरेट, 20 पैकेट काजू, घी, साबुन, 1200 पाउच हिमगंगे तेल, 435 पाउच बोरोप्लस, काली मिर्च, जावित्री समेत अन्य सामान शामिल है।
विज्ञापन


आरोपी विश्वनाथ मौर्य पुत्र राजदेव मौर्य निवासी बिसरेखी, जितेंद्र पुत्र जमुना निवासी टेढ़ी, कमलेश पुत्र कुबेरन, मनीष पुत्र मुन्नी, आशु पुत्र प्रभु और रामाश्रय पुत्र सोमारू निवासी कस्बा घोरावल को मौके से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को चालान कर दिया गया। तीन आरोपी बादल, मुकेश और बल्ली निवासी घोरावल कस्बा की तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसआई प्रेमचंद्र शुक्ला, चिंतामणि सिंह, रामअनुग्रह पांडेय आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed