फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rapper 25 children faint smell of incense

अगरबत्ती का रैपर सूंघने से 25 बच्चे बेहोश 

Sat, 19 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 19 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rapper 25 children faint smell of incense
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे।
 प्राथमिक विद्यालय रोगहीं में शनिवार की सुबह एक अगरबत्ती का रैपर सूंघने से 25 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। इस घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। एंबुलेंस से सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाया गया। प्रशासनिक अमला भी अस्पताल पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दोपहर बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सीएमओ डा. यूके वर्मा के मुताबिक सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। रैपर की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा देने के बाद कोन थाना क्षेत्र के हर्रा ग्राम पंचायत में स्थित रोगहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरामदे में घूम रहे थे। इस दौरान बच्चों ने अगरबत्ती का एक रैपर वहां पड़ा देखा। विद्यालय के छात्र नितिश ने उसे उठाकर सूंघा तो इसकी खुशबू काफी अच्छी लगी। उसने दूसरे बच्चों को उसकी खुशबू के बारे में बताया तो बारी-बारी से दूसरे बच्चों ने भी उस रैपर को सूंघ लिया। इसके बाद बच्चों के सिर और पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ, फिर चक्कर आने लगा। इस तरह एक-एक कर 25 बच्चे अचेत होने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया। तभी बच्चों ने शिक्षक बच्चाराम को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन



शिक्षक बच्चा राम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद को घटना की जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोन पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार योगेंद्र सिंह, सीएमओ डा. यूके वर्मा, बीएसए मनभरन राम राजभर, खंड शिक्षा अधिकारी और कोन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएमओ एक डॉक्टरों की टीम साथ लाए थे। बाद में स्थिति को देखते हुए उन्होंने बच्चों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर करा दिया। सीएमओ ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed