फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Put to death by angry young man jam

युवक की मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Put to death by angry young man jam
चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में स्थित वैष्णो मंदिर के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मुकेश पनिका (26) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि हादसे में बाइक सवार शशिकांत पनिका (28) और गोविंद (25) घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

 आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने और दोषी ट्रक चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

 घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।  डाला चौकी क्षेत्र के बारी स्थित वैष्णो मंदिर के समीप राजमार्ग पर शनिवार की सुबह नौ बजे चोपन की ओर से डाला की तरफ जा रहे एक ट्रक सामने जा रही एक बाइक में धक्का मारते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी मुकेश पनिका (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चोपन थाना क्षेत्र के गड़ईडीह गांव निवासी शशिकांत पनिका (28) और रूदौली गांव निवासी गोविंद (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी संतोष यादव ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।


जाम लगाने वालोें का कहना था कि तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक समेत अन्य वाहनोें की चपेट में आने से लोग असामयिक काल की गाल मेें समा जा रहे हैं।

 मृतक आश्रितों को कम से कम दस लाख रुपये मुआवजा देते हुए हादसा करने वाले चालक को मयवाहन पकड़ा जाए। हालांकि डेढ़ घंटे बाद चौकी इंचार्ज ने मुआवजा दिलाए जाने और आरोपी ट्रक चालक को ट्रक के साथ पकड़ने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed