Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Speeding bike hits a scooter; young man dies

Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Speeding bike hits a scooter; young man dies
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में सेक्टर-7 में 14 नवंबर की रात तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के ससुर राजकुमार पौदार की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक की पहचान संतोष नगर, गोरेगांव ईस्ट, मुंबई निवासी कन्हैया पौदार (36) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नवादा फतेहपुर में रहते थे और आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 स्थित एक कंपनी में मशीन ऑपरेटर थे। 14 नवंबर की देर शाम वह नौकरी पर गए थे। परिजनों ने देर रात कन्हैया के मोबाइल पर कई कॉल की, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद पुलिस ने कॉल पर बात की, जिसमें कन्हैया की मौत होने के बारे में पता चला। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने स्कूटी को टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed