फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One killed in the accident, 10 injured

हादसे में एक की मौत, 10 घायल 

Sat, 30 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 30 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
One killed in the accident, 10 injured
जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरइल गांव के समीप शनिवार की सुबह कार और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो बहनों सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। 
विज्ञापन


घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। रामगढ़ से मैजिक सवारी लेकर राबर्ट्सगंज के लिए रवाना हुआ। बरइल गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर मैजिक की सामने से आ रही इंडिगो कार से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क केे किनारे पलट गई। और दोनों वाहनों के चालक वाहन और घायलों को छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां सीएमएस डा. डीके सिंह की देखरेख में डा. एके गरौटिया, डा. प्रमोद प्रजापति ने घायलों का उपचार शुरू किया। जानकारी मिलते ही घायलों के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में राबर्ट्सगंज कोतवाली के कुसम्हा गांव निवासी शैला (48), उनकी बेटी संध्या (10), सीमा (18), बेटा अजीत (15), नीतू (26), पिथौरी गांव निवासी शिवसूरत (60), राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर निवासी पियूष (16), पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी राजन (22),  तियरा निवासी पूनम (30) और रायपुर थाना सरई निवासी मल्लू (42) शामिल हैं।


डॉक्टरों की सलाह पर घरवाले शिवसूरत, राजन, अजीत, मल्लू और पियूष को वाराणसी ले गए। लेकिन वाराणसी पहुंचने से पहले रास्ते में शिवसूरत ने दम तोड़ दिया। उधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed