भूमि विवाद में पट्टीदारों ने की थी जगत की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत गुरुवार की रात जगत विश्वकर्मा (50) की दरवाजे पर सोते समय धारदार हथियार से गले पर वारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की भोर में वाकए की जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। शुरू में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन पुलिस की जांच शुरू हुई तो जगत की पत्नी देवमती ने बताया कि पट्टीदारी के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन से लकड़ी काटने के कारण कई बार विवाद हो चुका है।
पखवारे पूर्व उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने पत्नी के बताए मुताबिक सत्यप्रसाद, प्रवीण निवासी महरीकलां, ब्रह्मदेव निवासी संचारीडांड़ और हरीराम निवासी अंबाडांड़ के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात दबिश देकर गांव के पास स्थित पहाड़ी पर छिपे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पहाड़ी में छिपाई गई घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। पूछताछ के बाद शनिवार की दोपहर सभी का चालान कर दिया गया। उधर, एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में ही हत्या किए जाने की बात सामने आई है।