Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gas cylinder and induction cooktop stolen from school

Haridwar News: उच्च प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलिंडर-इंडक्शन चोरी

Wed, 25 Nov 2026 05:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder and induction cooktop stolen from school
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर स्कूल के किचन शेड की खिड़की के पास दीवार में सेंध लगाकर गैस सिलिंडर और इंडक्शन चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 नवंबर को विद्यालय में अवकाश था। वह एक रिंग सेरेमनी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान स्कूल के मुख्य गेट का दरवाजा खुला देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो मुख्य गेट और किचन शेड का ताला टूटा हुआ था। किचन में जांच करने पर खिड़की के पास दीवार में सेंध लगी मिली। वहां रखा गैस सिलिंडर और इंडक्शन गायब था।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय में इससे पहले भी तीन-चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी सूचना पहले भी पथरी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed