{"_id":"5717c61d4f1c1b13538b49e5","slug":"killing-niece-uncle-put-up-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी की हत्या कर मामा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजी की हत्या कर मामा ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गडि़या गांव में बुधवार की भोर में एक युवक ने गड़ासे से वार कर अपनी किशोरी भांजी की हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां की तहरीर पर युवक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। मामले में अभियुक्त की भी मौत होने के कारण पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी। सीओ का कहना है कि पहली नजर में घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है।
अनपरा थानाक्षेत्र के लोझरा गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी दस दिन पूर्व अपने मामा अंजनी (20) के घर गडि़या आई थी। यहां अंजनी के भाई मनोज की बेटी की छट्ठी था। किशोरी अपनी मां और मामा अंजनी के साथ बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में कुंज बिहारी के घर किसी कार्यक्रम में चली गई।
मंगलवार को सभी गडि़या लौटे थे। यहां अंजनी और किशोरी में बुधवार को भोर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अंजनी ने भांजी से अपना मोबाइल मांगा तो उसने देने से इनकार कर दिया और मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इस पर अंजनी ने गुस्से में आकर पास ही रखे गड़ासे से किशोरी की गर्दन और सिर पर वार कर दिए।
विज्ञापन
किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। अंजनी भाग गया और घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर म्योपुर पुलिस पहुंच गई। दोनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजे गए।
सीओ लक्ष्मण राय ने बताया कि पहली नजर में घटना के पीछे अवैध संबंध माना जा रहा है। इस मामले में किशोरी की मां राधिका की तहरीर पर अंजनी के खिलाफ गैरइरादन हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन अभियुक्त की भी मौत होने के कारण कुछ ही देर बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। न्यायालय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही फाइनल रिपोर्ट पेश की जाएगी।