{"_id":"6ac799291ffa32cd7c06b013","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-rented-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155119-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किराये के मकान से जेवर और नकदी चोरी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किराये के मकान से जेवर और नकदी चोरी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- ज्वालापुर केातवाली क्षेत्र का मामला, संदिग्धों से पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गणेश विहार में किराये के मकान का ताला तोड़कर जेवरात और 30 हजार रुपये की नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, विकास राणा निवासी गणेश विहार, सीतापुर फाटक ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। सुबह करीब 10 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके किराये के मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में पहुंचे तो कमरे का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
विकास राणा के मुताबिक, अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी कड़ोली, चांदी की चार जोड़ी चूड़ियां, दो जोड़ी नथ, सोने की दो अंगूठियां और नकदी चोरी कर ले गए। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।