{"_id":"570168334f1c1b022ac81138","slug":"events-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं का खुलासा बड़ी चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटनाओं का खुलासा बड़ी चुनौती
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women With gun
ऊर्जांचल में वारदातों का वर्कआउट बड़ी चुनौती बनने लगा है। शनिवार को बैंक आफ बड़ौदा परिसर से पुलिस की आंखों के सामने से 2.90 लाख उड़ाए जाने के मामले का दूसरे दिन भी ठोस संकेत नहीं मिल सका है। पुलिस का दावा है कि दो से तीन दिन में मामले का वर्कआउट कर लिया जाएगा।पांच-छह माह पूर्व अनपरा बाजार, गरबंधा में दिनदहाड़े व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर उड़ाए गए लाखों के सामान, रेणुसागर कोलगेट मोड़ पर गृहस्वामी को घायल कर लाखों की लूट।
इससे पहले औड़ी निवासी बीके पटेल के यहां दिनदहाड़े उड़ाए गए लाखों के गहने, ककरी में चिकित्सक प्रभाकर के यहां हुई चोरी, सूबे के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद के भाई एवं एनसीएल कर्मी तबरेज के यहां हुई चोरियों का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। एसबीआई शाखा परिसर के इर्द-गिर्द छिनैती, उचक्कागिरी की घटनाएं भी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं।
शक्तिनगर परिक्षेत्र के खड़िया में एक साथ कई दुकानों का ताला चटकाने जैसी घटनाओं ने व्यापारियों को दहशत में ला रखा है। शनिवार की घटना ने अनपरा थाना पुलिस को भी सीधी चुनौती दे दी है। उधर, एसओ देवनाथ यादव कहते हैं कि बाइक की डिक्की से रुपये उड़ाने की घटना का क्लू तलाशा जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि दो-तीन दिन में प्रकरण का वर्कआउट कर लिया जाएगा।