{"_id":"58ebc8944f1c1b9f36cf5829","slug":"bikers-escaped-with-44-000-rupees-from-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 44 हजार रुपये छीनकर बाइकर्स फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 44 हजार रुपये छीनकर बाइकर्स फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा के परियोजना गेट नंबर दो के सामने स्थित कालोनी में महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
लाल टावर बस्ती निवासी रेखा देवी (48) की बेटी सुषमा का 12 अप्रैल को तिलक है। रेखा देवी ने दोपहर में थाने के पास औड़ी मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रुपये निकाले। इसके बाद औड़ी के ही सत्यनारायण से लिए गए पांच हजार कर्ज लौटाने के बाद शेष 44 हजार रुपये बैग में रखकर जीप से परियोजना गेट नंबर दो के पास पहुंचीं।
वह कालोनी में पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक ने उनका बैग छीनकर भाग गए। रेखा के साथ ही मजदूर संगठन के गुड्डू उपाध्याय आदि ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।