फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Banded and three in the valley immersed bodies removed

बंधी आैर नाले में तीन डूबे, निकाले गए शव

Tue, 16 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 16 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Banded and three in the valley immersed bodies removed
मृतक
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे के दौरान नाला और बंधी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों ने 48 घंटों के बाद शवों को बाहर निकाला। हालांकि परिवार वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है।  मगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक,  रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में सोमवार की शाम करीब छह बजे मछली मारने के दौरान गोड़धोहुआ नाला में एक व्यक्ति डूब गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों ने पटना गांव निवासी छोटेलाल (40) के शव को बाहर निकाला। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक, थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बंधी में स्नान करने के दौरान एक अधेड़ गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय ने ग्रामीणों की मदद से शव की काफी खोजबीन करवाया, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने चोपन से गोताखोरों को शव का पता लगाने के लिए बुलाया। लेकिन गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण बंधी से धनखोर गांव निवासी शंखलाल (45) पुत्र  मथुरा का शव निकाल चुके थे।
विज्ञापन

बभनी संवाददाता के अनुसार, तीसरी घटना शनिवार को बभनी थाना क्षेत्र के पतकिरना गांव की है। गांव निवासी राम नारायण गोड़ (45) पुत्र सोहन लाल नाला पार करते वक्त बह कर दूधिया बंधी में चला गया। दो दिनों तक परिवार के  लोग और ग्रामीण शव की खोजबीन करते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। तीसरे दिन मंगलवार की सुबह बंधी में अधेड़ का शव उतराया मिला। देर शामत तक मृतकों के घरवालों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed