फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   attacked to dispute of transction, three injuried

रुपये के विवाद में तीन पर हमला 

Fri, 01 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 01 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
attacked to dispute of transction, three injuried
जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती घायल युवक।
 मुक्खामोड़ पर गुरुवार को रुपये के लेनदेन में दो युवकों में विवाद हो गया। इसको लेकर देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से तीन युवकों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने एएसपी की अगुवाई में कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी। रात दो बजे मिर्जापुर रेंज के डीआईजी आरके श्रीवास्तव और एसपी लल्लन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। जिला अस्पताल मेें पुलिस की मौजूदगी में घायलों का इलाज चल रहा है। बवाल के मद्देनजर डीएम सीबी सिंह ने घोरावल तहसील क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी।पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मुक्खामोड़ पर रुपये के लेनदेन को लेकर अनवर और टोनी में विवाद हो गया। अनवर ने टोनी की पिटाई कर दी। रात करीब 10 बजे मुक्खामोड़ पर दोबारा एक पक्ष की ओर से 50-60 लोग जुटे। कुछ लोगों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। दूसरे पक्ष से तीन-चार युवक मुक्खामोड़ पर घटना की जानकारी करने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद लोगों में से आठ-दस ने उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर  फोर्स पहुंची तो पिटाई करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस घायल विकास (28), सत्यम (22) और सतीश (35) को सीएचसी ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर घायलों की तरफ से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो मामला गरम हो गया। उधर, एसपी के निर्देश पर एएसपी शंभुशरण यादव, सिटी सीओ सच्चिदानंद करमा, शाहगंज, रामपुर बरकोनिया, मांची, जुगैल, हाथीनाला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। रात साढ़े 11 बजे सदर एसडीएम कैलाश सिंह और घोरावल एसडीएम गिरिजाशंकर भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मकबूल, अउवा, वारिस, सुभान, सिबल, आरिफ, अनवर, आरजू सभी निवासी घोरावल के विरुद्ध बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed