फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छेडख़ानी का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा

छेडख़ानी का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा

Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई एक किशोरी से छेड़खानी करने वाले युवक को मना करना एक कुनबे को महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से किशोरी के परिवार वालों को पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कुछ हमलावरों को भी चोटें लगी है। घटना दो दिन पूर्व की है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दोनों तरफ से करीब दस लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। छापेमारी कर पुलिस ने नामजद कई अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एक किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गई थी। वहां पर पहले से मौजूद एक युवक किशोरी से छेड़खानी करने लगा। यह देख किशोरी का चाचा हैंडपंप पर पहुंच कर युवक को मना किया तो वह अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर किशोरी के परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। रात करीब पौने आठ बजे दोबारा आरोपी युवक साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंच कर मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए नामजद तीन-चार अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed