{"_id":"6ad21812bba97f86660b99fd","slug":"female-police-officer-files-fir-against-husband-and-in-laws-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155486-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला ने पति और ससुरालियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, मारपीट कर गला दबाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला ने पति और ससुरालियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, मारपीट कर गला दबाने का भी आरोप
Mon, 19 Oct 2026 12:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी में कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये नकद देने के बावजूद ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। विवाहिता ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने, गला दबाने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत देकर बताया कि शादी के बाद से ही पति, सास, ननद, नंदोई और देवर दहेज में दिए गए सामान से खुश नहीं थे। छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ विवाद किया जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी के जन्म के बाद भी ससुरालियों ने ताने दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां भी पति की हरकतों में सुधार नहीं हुआ और वह मारपीट कर उन्हें कमरे से बाहर निकाल देता था। घटना के बाद उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन किया। उनका आरोप है कि पति ने उनकी ज्वेलरी बैग से निकालकर सास और देवर को दे दी। ननद पर भी फोन कर गाली-गलौज करने और पति पर उनके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने, नौकरी छुड़वाने की धमकी दी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन