{"_id":"6ad5e2052e5a4985460c3f97","slug":"video-tourist-bus-heading-to-kashmir-pelted-with-stones-near-doraha-bridge-in-khanna-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कश्मीर जा रही टूरिस्ट बस पर खन्ना के दोराहा पुल के पास पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कश्मीर जा रही टूरिस्ट बस पर खन्ना के दोराहा पुल के पास पथराव
दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट टूरिस्ट बस पर नेशनल हाईवे पर खन्ना से आगे दोराहा पुल के पास आधी रात को पथराव किया गया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। अचानक हुए हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
इसी बस पर एक रात पहले हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी में भी हमला हुआ था। लगातार दो रातों में बस को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली से शाम करीब 4 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 11:15 बजे हेल्पलाइन 112 पर बस पर पथराव की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दोराहा पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस पर पत्थर फेंके। एक पत्थर बस के अगले शीशे पर लगा, जबकि दूसरा इमरजेंसी विंडो से टकराया। इससे शीशे में दरार आ गई। बस के बाईं ओर, जहां यात्री बैठते हैं, भी पत्थर लगने की सूचना है।
करनाल में भी हुआ था हमला
पुलिस ने बताया कि 17 अक्तूबर को हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी में एक ढाबे पर पार्किंग को लेकर कुछ लोगों के साथ बस सवारों का विवाद हुआ था। उस दौरान दो लोगों ने बस की विंडस्क्रीन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया था। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था।
पुलिस को आशंका है कि खन्ना के दोराहा पुल के पास हुई ताजा घटना का संबंध निजी ट्रांसपोर्टरों की आपसी गुटबाजी, पुरानी रंजिश या पहले हमला करने वाले शरारती तत्वों से हो सकता है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस के साथ भी तालमेल किया जा रहा है।
एसपी ने बनाई डिजिटल और तकनीकी टीम
खन्ना के एसपी राकेश यादव ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिजिटल और तकनीकी टीम का गठन किया गया है, जबकि डीएसपी खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस टीम ने बस को अपने क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने तक एस्कॉर्ट किया और आगे के थानों को भी सूचित किया, ताकि यात्रियों से भरी बस अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।