{"_id":"5c48b7edbdec22130951fe9d","slug":"91548269549-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पर लदा 18 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पर लदा 18 पेटी अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती बाईपास बैरियर के पास मंगलवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध शराब से लदी पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप मेें 18 पेटी में करीब नौ सौ शीशी शराब थी। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए चालक आंनद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती मोड़ बाईपास पर दलबल के साथ थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज चार पहिया वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही एक पिकअव को रोका। पुलिस को देखते ही चालक वाहन खड़ा कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने पिकअप में रखे कार्टून से शराब बरामद किया। दुद्धी सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पिकअप से अवैध नौ सौ शीशी गोवा मार्का शराब मिली है। उक्त शराब की कीमत करीब एक लाख है। कहा कि पकड़े गए बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबाध निवासी चालक आनंद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।