{"_id":"5c379701bdec2273754897ea","slug":"91547147009-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों ने चोर को पीट कर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के भडऱा गांव के समीप बुधवार की रात ट्रक चालकों ने चावल की बोरी चुराते वक्त एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। चालकों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालकों की चंगुल से युवक को छुड़वाया।भडऱा गांव के समीप बने गोदाम परिसर और उसके बाहर चावल लदे कई ट्रक खड़े हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे एक युवक ट्रक का तिरपाल खोल कर चावल की बोरी उतारने लगा। आहट लगने पर ट्रक चालक आवाज लगाते हुए पीछे डाला के पास गया तो युवक कूदने लगा। लेकिन चालक अन्य वाहनों के चालकों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। चालकों ने चोरी के आरोपी को पिटाई करने के साथ ही उसे पकड़ कर गोदाम के अंदर ले गए। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर चालकों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद चोरी के आरोपी और उसकी बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए चोरी के आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।