{"_id":"6ad7a4e560b58328d10c0e28","slug":"two-arrested-for-cheating-of-rs-164-lakh-in-the-name-of-gas-connection-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104853-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैस कनेक्शन के नाम पर 1.64 लाख की ठगी मामले में दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैस कनेक्शन के नाम पर 1.64 लाख की ठगी मामले में दो धरे
विज्ञापन
गुरुग्राम। गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों की पहचान निर्मल कुमार उर्फ विजय कुमार और गोपी कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बांका जिले के निवासी हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने ठगी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड मुहैया कराए थे। निर्मल ने धोखाधड़ी से सिम कार्ड खुलवाकर एक हजार रुपये में गोपी को दिए थे। गोपी ने सिम कार्ड आगे एक अन्य व्यक्ति को डेढ़ हजार रुपये में बेच दिए थे।
मामले में पीड़ित ने 12 अक्तूबर 2026 को थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को आरोपियों को बांका न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। इसके बाद 18 अक्तूबर को उन्हें गुरुग्राम न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास टीम कर रही है।