{"_id":"6ad7a4d3e28665cf7a00f986","slug":"rs-653-lakh-swindled-from-five-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83248-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच लोगों से 6.53 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच लोगों से 6.53 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में साइबर ठगों ने पांच लोगों को निशाना बनाया है। इन ठगी के मामलों में पीड़ितों ने करीब 6.53 लाख रुपये गंवाए हैं। पुलिस ने सभी शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओल्ड फरीदाबाद के सूर्यकांत मिश्रा से अज्ञात व्यक्ति ने कस्टम अधिकारी बनकर दो लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-23ए निवासी कैलाश चंद अग्रवाल से गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 2,90,837 रुपये की धोखाधड़ी हुई। पर्वतीय कॉलोनी के शिवम गुप्ता का मोबाइल 17 अक्तूबर को हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खातों से 1,22,999 रुपये निकाल लिए गए। फिरोजपुर कलां निवासी अंकित से दो अक्तूबर को नया क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ओटीपी लिया गया। उनके क्रेडिट कार्ड से 49,722 रुपये कट गए। गांव चंदिला-बड़ौली निवासी अमन कुमार को 30 और 31 अगस्त को फेसबुक पर नौकरी का झांसा दिया गया। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 89,750 रुपये ठगे गए।
साइबर ठगों ने पीड़ितों को डराने और लालच देने के लिए कई तरीके अपनाए। कुछ मामलों में खुद को कस्टम या क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया गया। अन्य मामलों में गैस कनेक्शन काटने की धमकी दी गई या मोबाइल हैक किए गए। क्रेडिट कार्ड बनवाने और नौकरी दिलाने के नाम पर भी धोखाधड़ी की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों की जांच जारी है।