फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश में मारी गोली, बाल-बाल बचा

पुरानी रंजिश में मारी गोली, बाल-बाल बचा

Fri, 07 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारी गोली, बाल-बाल बचा
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के समीप शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने सुनील को गोली मार दी। संयोग रहा कि सुनील को गोली नहीं लगी, लेकिन गोली के बारूद का छिंटा उसके चेहरे और जैकेट पर पड़ गया। घटना के बाद गोली मारने वाला बाइक से फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि जांच में गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे विक्रमपुर गांव निवासी सुनील बाइक पर बेटे शशिकांत को बैठा कर भोजन लेकर अपने खेत पर नौडिहा जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पिता-पुत्र के बाइक को ओवरटेक कर बाइक सवार एक युवक ने सुनील पर गोली चला दी। लेकिन गोली नहीं लगी। उधर गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से भयभीत पिता-पुत्र ने अपने घर जाकर परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ पीड़ित ने थाने में पहुंच कर घटना की तहरीर पुलिस को दी। सुनील का आरोप है कि उसी के गांव का एक व्यक्ति ने उसे गोली मारी कर भाग गया। कुछ देर तक पुलिस प्रार्थना पत्र लेने में हिलाहवाली कर रही थी। हालांकि बाद में तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed