Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Truck loaded with tar falls 50 feet into a parking area in Dhaliyara; driver injured

Kangra News: ढलियारा में 50 फुट नीचे पार्किंग में गिरा तारकोल से भरा ट्रक, चालक घायल

Mon, 16 Nov 2026 03:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with tar falls 50 feet into a parking area in Dhaliyara; driver injured
ढलियारा में सड़क से अनियंत्रित होकर गिरा ट्रेक।स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : udhampur news
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा में तीखे मोड़ पर तारकोल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 फुट नीचे सत्संग भवन के पार्किंग स्थल में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक पानीपत से तारकोल लेकर शाहपुर जा रहा था। ढलियारा में तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क से नीचे पलटता हुआ पार्किंग स्थल में जा गिरा। हादसे के बाद पार्किंग में तारकोल बिखर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घायल चालक उत्तर प्रदेश का निवासी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed