फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटा, नौ बच्चे घायल

स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटा, नौ बच्चे घायल

Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटा, नौ बच्चे घायल
बभनी। थाने के समीप रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नौ बच्चे घायल हो गये। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वाहन में 24 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक मैक्समों वाहन बभनी क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर बकरिहवां गांव स्थित एक विद्यालय में पहुंचाने जा रहा था। वाहन जैसे ही बभनी थाना से करीब पांच सौ मीटर आगे बढ़ा अनियंत्रित होकर पलट गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे हुए इस हादसे के बाद बच्चे रोने बिलखने लगे। उनकी चींख सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए तो देखा कि वाहन पलटा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकलवाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घायल अर्शरजा (12), लीजा (13), अंजली (11), सुहैल (8), सोनी (9), सानिया (10), पूजा (8), फरीद (14), दीपक (10), रानी (13) निवासी बभनी को एंबुलेंस से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के चलते प्राथमिक उपचार के बाद अर्शरजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक रात में एक बारात में गया था। वह रात में जागा था। सुबह वाहन चलाने के दौरान उसको झपकी लग गयी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed