फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सर्राफा व्यापारी के दुकान में लाखों के गहने चोरी

सर्राफा व्यापारी के दुकान में लाखों के गहने चोरी

Wed, 01 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी के दुकान में लाखों के गहने चोरी
ओबरा। थाना क्षेत्र के चूड़ी गली में सराफा की एक दुकान में सोमवार देर रात चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर देने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

नगर के सराफा व्यवसायी राम जी सेठ के घर के बाहरी हिस्से में आभूषण की दुकान है। रात में लगभग दो बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। उसके बाद तुरंत घर के अंदर से दुकान में जाकर देखा तो वह भी खुला हुआ था। जब वे दुकान में गए तो दृश्य देख उनके होश होश उड़ गए। दुकान में रखी तिजोरी का एक दराज बाहर पड़ा था। उसमें सोने का एक हार 40 ग्राम और एक चैन 37 ग्राम जिसकी कीमत चार लाख के करीब बताई जा रही है, वह गायब मिला। बाकी अन्य गहनों को चोरी नहीं किया गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुचे थाना प्रभारी और कस्बा चौकी इंचार्ज ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।रात में जब रामजी घर से बाहर निकले तो कुछ लोग उन्हें घर से कुछ दूर पर दिखाई पड़े। सराफा व्यवसायी के निशानदेही पर पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए रात में ही हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी परिचित शामिल होने की संभावना है। जांच की जा रही है जल्द ही चोर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed