{"_id":"5c114854bdec2212d072ff08","slug":"81544636500-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया निर्माण के लिए किया 30 घन मीटर पत्थर खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया निर्माण के लिए किया 30 घन मीटर पत्थर खनन
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला। डाला वन रेंज के गोरादह क्षेत्र में वन भूमि पर 30 घन मीटर पत्थरों का अवैध खनन किया गया है। इसका खुलासा वन विभाग की ओर से कराई गई नापी से हुआ है। इस मामले में वन विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तीनों लोगों को बुधवार को मुचलके पर छोड़ दिया।
वन विभाग के दरोगा दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बाडी से गोरादह तक संपर्क मार्ग का निर्माण हो रहा है। गोरादह क्षेत्र में मार्ग निर्माण के साथ ही कार्यदायी संस्था पुल का भी निर्माण करा रही है। वन विभाग की छापेमारी में निर्माणाधीन पुल में वन भूमि से अवैध खनन कर निकाले गए पत्थरों का प्रयोग किया गया है। इस पर वन भूमि पर अवैध खनन करने पर तत्काल रोक लगा दिया गया है। मौके पर कार्य में लगे तीन लोगों को पकड़कर चोपन वन परिसर लाया गया है।
वन विभाग कि टीम ने गोरादह क्षेत्र के वन भूमि का निरीक्षण किया। अलग-अलग स्थानों पर हुए पत्थरों के अवैध खनन की नापी भी कराई गई। इसमें वन भूमि से 30 घन मीटर पत्थरों का अवैध खनन पाया गया। वन विभाग ने पत्थरों के हुए अवैध खनन के मामले में केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिया पर पाये गये पत्थरों को सीज कर दिया गया है। मंगलवार को पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।