फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क हादसे में महिला की मौत, 33 घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, 33 घायल

Fri, 09 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, 33 घायल
सोनभद्र। जिले में पिछले 48 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में मीना (60) की मौत हो गई। जबकि 33 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने दो को ट्रामा सेेंटर वाराणसी के रेफर कर दिया। उधर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने महिला का पीएम करवाया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव में बृहस्पतिवार की सांय करीब चार बजे बाइक के धक्के से ढूटेर गांव की रहने वाली मीना गंभीर रूप से घायल हो गई। घरवाले उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां रात करीब दस बजे मीना की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेेंटर रेफर कर दिया। घरवाले उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। रामगढ़: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास शाम करीब सात बजे तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी बसंतू (35) चंद्रभान (35), गुरौटी निवासी अनिल मौर्या (20), सुनिल (18), हिमांशु (10), रत्नेश (11) व बिसुनपुरवा गांव निवासी सनी (8) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों सनी, हिमांशु, रत्नेश व चंद्रभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर घायलों के घरवाले भी पहुंच गए। वहीं जिला अस्पताल में राबटर्सगंज निवासी घायल संजय (42), सलखन जगवंती (35) और कुसुम्हा निवासी नरेंद्र (22) का उपचार हुआ। उधर बभनी थाना क्षेत्र में पिकअप के पलटने से 23 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed