{"_id":"5b2004114f1c1bf96e8b7cb3","slug":"81528824849-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड घायल
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। हाथीनाला क्षेत्र के गुरुमुरा के समीप सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डायल 100 के कांस्टेबल नागेश्वर पाठक (40) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी होमगार्ड राजेेंद्र यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गुरुमुरा से दवा लेकर ड्यूटी पर लौट रहे थे। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के सिकरा कला गांव निवासी नागेश्वर पाठक पीएसी के 48वीं बटालियन बहुआर में कांस्टेबल था। वर्तमान में वह हाथीनाला थाने की डॉयल 100 का वाहन चलाता था। सोमवार की रात आठ बजे से वह ड्यूटी पर मौजूद था। रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत खराब हुई तो वह विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव के होमगार्ड राजेंद्र के साथ बाइक से गुरुमुरा स्थित निजी क्लिनिक पर दवा लेने गया। दोनों दवा लेकर वापस लौट रहे थे कि गुरुमुरा में ही रात करीब पौने 12 बजे पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों घायल हो गए। सूचना पर हाथीनाला पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां डॉ. संग्राम सिंह ने दोनों को रेफर कर दिया। सीओ विवेकानंद तिवारी और कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया। लेकिन ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले सिपाही की मौत हो गई। रात में ही जानकारी होने पर मृतक एवं घायल के घरवाले पहुंच गए। बीएचयू में शव का पोस्टमार्टम हुआ। सीओ ने कहा कि होमगार्ड की हालत में सुधार है।