{"_id":"5a1c50c34f1c1b72548bfcbd","slug":"81511805123-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से अधेड़ पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से अधेड़ पर किया हमला
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से अधेड़ पर हमला कर दिया। घटना रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में बीती रात की है। जिला अस्पताल में घायल भुवनेश्वर का उपचार हुआ। सोमवार को घायल की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मानव वध के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात खेत में पानी ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से भुवनेश्वर को पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पहुंच गए। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी भाग निकले। रात में ही पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख घायल को भर्ती कर लिया। सोमवार की दोपहर बाद थाने जाकर घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि घायल की तहरीर पर उसी के गांव के सुरेंद्र, जोखन, सुरेश, रमेश और सरोज के खिलाफ मानव वध का प्रयास, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घरों पर छापेमारी की, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का कहना है कि अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।