फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर अधेड़ की हत्या

धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर अधेड़ की हत्या

Fri, 15 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर अधेड़ की हत्या
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छिपिया में वृहस्पतिवार की रात्रि में भागीरथी (45) अपने पाही पर पत्नी, लड़की तथा छोटे लड़के के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। भागीरथी घर के ओसरा में सोया था कि अज्ञात बदमाशों ने गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। हत्या की भनक पत्नी तथा छोटे लड़के को भी नहीं लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रात्रि करीब नौ बजे भागीरथी (45) पुत्र रामरतन अपने पाही पर बने मकान में पत्नी सोनापती, लड़की और लड़के के साथ भोजन किया। इसके बाद सपरिवार वह सो गया। रात करीब 11 बजे सोनापती को कुछ खटखटाने की आवाज महसूस हुई तो वह अपने पति को जगाने के लिए आवाज लगाने लगी। कई बार बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह उठकर पति को हिलाते हुए उसे जगाने लगी, लेकिन वह नहीं बोला। इसके बाद महिला ने ढिबरी जलाई तो देखा उसके पति का गर्दन कटा हुआ है और खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसकी चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके बच्चों की भी नींद टूट गई। रात करीब दो बजे मृतक के पुत्र प्रेमसागर ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। रात में ही पीएसी के साथ प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को दुद्धी सीओ सुनील कुमार विश्ननोई ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने मृतक की पत्नी और कई ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। सीओ ने कहा कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के पुत्र प्रेम सागर की तहरीर पर संजय खरवार पुत्र भजावन तथा मोहरशाय पुत्र सुखन खरवार निवासी छिपिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed