फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After Pihu's death, her younger sister was afraid to go to school.

Delhi News: पीहू की मौत के बाद छोटी बहन स्कूल जाने से डरी

Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
After Pihu's death, her younger sister was afraid to go to school.
परिजनों का आरोप-टीचर धमका रहे, परिवार को कुछ बताया तो स्कूल से नाम काट देंगे
विज्ञापन


छात्रा पीहू की मौत के मामले में पुलिस को नई शिकायत मिली

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। ईस्ट विनोद नगर के सर्वोदय विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पीहू गुप्ता (11) की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक नई शिकायत ली है। दरअसल सोमवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन के बाद परिवार ने हाथ से लिखी छोटी शिकायत की कॉपी दी थी। देर रात कल्याणपुरी थाने के प्रभारी छात्रा के घर पहुंचे थे। थाना प्रभारी के कहने पर मंगलवार को नई शिकायत दी गई। वहीं पीहू की छोटी बहन नव्या इसी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। बहन की मौत के बाद वह भी स्कूल जाने से डर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के टीचर उसे धमकाकर कह रहे हैं कि यदि परिवार को कुछ भी बताया तो उसका स्कूल से नाम काट देंगे। काजल ने आरोप लगाया है कि वह अब स्कूल जाना ही नहीं चाहती है।
इधर, पुलिस स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज लेने का प्रयास कर रही है। वहीं पीहू के परिजनों ने उसके पहले से बीमार होने की बात से साफ इन्कार किया है। परिजनों का कहना था कि पीहू को पिछले साल नसों की कुछ समस्या हुई थी। उसका एम्स में इलाज चला और वह पूरी तरह ठीक हो चुकी थी। वह स्कूल भी जा रही थी। 22 जुलाई को टीचर की ज्यादती के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और डिप्रेशन में चली गई। इसके बाद उसकी मौत ही हो गई।
विज्ञापन

हालांकि मामले में पुलिस अधिकारी ज्यादा कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच जारी है। दूसरी ओर जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, ऐसे में मौत की सही वजहों का पता लगाना मुश्किल होगा। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और दूसरे सबूतों के आधार पर अब जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीहू की बुआ काजल ने बताया कि यदि बृहस्पतिवार तक पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया तो वह वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत करने के अलावा मुख्यमंत्री से भी इस मामले में दखल देने की गुहार लगाएंंगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर का तबादला पहले ही कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed