फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rihan, the fifth accused involved in the Salim murder case, arrested.

Meerut News: सालिम हत्याकांड में शामिल पांचवा आरोपी रिहान गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Rihan, the fifth accused involved in the Salim murder case, arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। डाहर के सालिम हत्याकांड में नामजद पांचवें आरोपी रिहान को भी सरूरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। हालांकि अभी भी नामजद आरोपी सोनू पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
बता दे कि बीते शुक्रवार 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे सालिम खाना खाने के बाद घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित जूनियर हाई स्कूल के मैदान में घूमने के लिए गया था। कुछ देर बाद वह मैदान पर में लगी बैंच पर बैठ गया। इसी बीच आरोपी शाहरूख व गुलजार आदि ने पीछे से आकर सालिम की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ देर बाद ही दो आरोपियों शाहरुख और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के पिता शहजाद ने छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस चार नामजद आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी रिहान मेरठ करनाल रोड पर टूटी पुलिस से होकर भागने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुकदमें में वांछित फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed