{"_id":"5c87f4c1bdec2213f22d19a9","slug":"71552413889-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाइक के धक्के से घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। रविवार की देर शाम डाला रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक्टर खड़ाकर लघुशंका करने जा रहा ट्रैक्टर चालक सालिकराम अगरिया (25) एक मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को घायल की स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल को वाराणसी ले जाते समय सोमवार की देर शाम रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ओबरा पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के पिता रामनाथ अगरिया निवासी जुगैल टोला जोरवा थाना जुगैल की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र कुमार पुत्र कालिका निवासी बिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।