{"_id":"6b09479b8d231c3e080aa8c2","slug":"encounter-in-dasuya-police-pursue-suspects-in-cinematic-chase-suspects-passerby-injured-in-gunfire-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसूहा में मुठभेड़: फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया पीछा, भीड़ में घुसी आरोपियों की कार; फायरिंग में राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसूहा में मुठभेड़: फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया पीछा, भीड़ में घुसी आरोपियों की कार; फायरिंग में राहगीर घायल
Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
सार
होशियारपुर में दिनदहाड़े पुलिस और कार सवारों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दाैरान बलग्गणां चौक में पुलिस की तरफ से 6 राउंड फायरिंग की गई। इसमें राहगीर घायल हो गया। वहीं पुलिस को चकमा देकर कार सवार महिला समेत तीन लोग फरार हो गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
दसूहा में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
होशियारपुर में दसूहा के बलग्गणां चौक में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और एक कार में सवार आरोपियों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान पुलिस की ओर से करीब छह राउंड फायर किए गए। गोली लगने से एक राहगीर घायल हो गया, जिसकी पहचान मोहम्मद रवि के रूप में हुई है। उसकी बाजू में गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की गाड़ी सफेद रंग की एक कार का पीछा कर रही थी और पीछे से कार पर फायरिंग कर रही थी। करीब 200 मीटर के दायरे में पुलिस की गाड़ी से एक के बाद एक छह गोलियां चलाई गईं। इसी दौरान बलग्गणां चौक में भीड़ के बीच आरोपियों की कार फंस गई। बचकर निकलने के प्रयास में कार सवारों ने छह अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
चौक से करीब 200 मीटर आगे पुलिस ने आरोपियों की कार को घेर लिया। इसके बाद कार से उतरकर तीन लोग फरार हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर काबू कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान और मुठभेड़ के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। थाना दसूहा पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।