Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   under dhaba cover busted on Janshan complaint, excise seized 40 pouches, 134 cases registered in 27 days, 21 j

कोरबा: ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, संचालक गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 03:27 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

कुसमुंडा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बबली होटल ढाबे पर छापा मारकर 7.2 लीटर देशी शराब जब्त की। संचालक पदुमदास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। नवंबर में जिले में अवैध शराब के 134 मामले दर्ज हुए।

विज्ञापन
under dhaba cover busted on Janshan complaint, excise seized 40 pouches, 134 cases registered in 27 days, 21 j
आबकारी का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में ढाबा की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए बबली होटल ढाबा के संचालक पदुमदास को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा के 40 पाव जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के निर्देश और वृत्त प्रभारी जया मेहर के नेतृत्व में की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अनुसार जिले में नवंबर माह के 27 दिनों में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया है। इस दौरान कुल 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 19 हजार 748 रुपये बताई गई है। इस अवधि में अवैध शराब से जुड़े कुल 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त आबकारी रमेश यादव ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री और पिलाने को लेकर प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने वृत्त क्षेत्र में नियमित गश्त और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।


ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांव ऐसे हैं जहां अभी भी महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है, वहीं कई गांवों में ग्रामीणों और महिला समितियों ने स्वयं महुआ शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। महिला समितियों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है और बेचने वालों पर कार्रवाई भी कराई जा रही है।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार की सूचना विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

ढाबा की आड़ में शराब का कारोबार, आबकारी का छापा

ढाबा की आड़ में शराब का कारोबार, आबकारी का छापा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed