{"_id":"5c630af7bdec22093e7c07ed","slug":"71549994743-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ ने दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों की भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ ने दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों की भेजी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव में सोमवार को पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के बीच हुई नोकझोंक के मामले की थानाध्यक्ष अशोक सिंह नेे रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। दुद्धी के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार विश्ननोई ने कहा कि जांच मेें अगर पुलिसकर्मी दोषी मिलेंगे तो उनके विरुद्घ कार्यवाही की जाएगी। सोमवार की शाम दरनखाड़ गांव में डॉयल 100 के चालक और एक आरक्षी की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर शराब पीकर हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना एसओ समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने नाराज ग्रामीणों को जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद एसओ पीआरवी के दोनों आरक्षियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर मेडिकल कराया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी किरीट राठोड ने थाना प्रभारी से मामले की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंगलवार को थानाध्यक्ष ने डॉयल 100 के चालक सतेंद्र कुमार तथा आरक्षी रामचंद्र सरोज की रिपोर्ट एसपी को भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार विश्ननोई ने कहा कि जांच में ग्रामीणों द्वारा आरक्षियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप सही निकला तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कहा कि मातहतों को जनता से मित्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याएं दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।