{"_id":"5be72210bdec2269ad754523","slug":"71541874192-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतप्रेत को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूतप्रेत को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सात दिन पूर्व नागनार हरैया गांव में भूतप्रेत को लेकर हुए विवाद में घायल श्यामलाल यादव की शुक्रवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से वृद्ध समेत दो लोगों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने 13 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को मधुपुर के समीप पुलिस ने फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शेष 11 अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
चार नवंबर को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में भूतप्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर डॉयल 100 के जवानों ने पहुंच कर लोगों को समझाने लगे। लेकिन मनबढ़ों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया और लाठी-डंडे से श्यामलाल यादव समेत दो लोगों को पीटने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ कोतवाल पहुंचे तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने श्यामलाल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कन्हैया की तहरीर पर उमेश, शिवाधार, पप्पू, उदय नारायण, प्रभु नारायण, राजकुमार, अशोक, विनोद, अमृत, नेहाल, मुन्ना, लाल बहादुर और धन्ना देवी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मधुपर में चौकी इंचार्ज राम प्रवेश कुशवाहा ने फरार चल रहे शिवाधार यादव और प्रभू नारायण के गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।