{"_id":"5bc0e951bdec2269871ed67a","slug":"71539369297-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में कांबिंग और रेलवे ट्रैकों पर पुलिस ने की पेट्रोलिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगलों में कांबिंग और रेलवे ट्रैकों पर पुलिस ने की पेट्रोलिंग
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आतंकवादियों के कथित धमकी के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, पुलों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंपों आदि जगहों को की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, मंदिरों और रेलवे ट्रैकों का भ्रमण कर पुलिस ने जायजा लिया। बिहार बार्डर पर सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने कांबिंग की। इसके अलावा रेलवे ट्रैकों पर पेट्रोलिंग की गई।
आतंकवादी संगठन लश्करे-ए-तैयबा के कथित एरिया कमांडर मौलबी अब्बू बुखारी किश्तवाड़ कश्मीर के द्वारा हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे पुलों, मिलेट्री कैंपों, पेट्रोल पंपों एवं धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस सतर्क है। जिले की झारखंड सीमा से सटे विण्ढमगंज, दुद्धी, म्योरपुर, गुरमुरा, जोगीडीह, परासपानी, सलैयाबनवा, अगोरी खास, चुर्क, खैराही, चेरुई, मारकुंडी, करइला, मगरहा, फफराकुंड समेत अन्य गांवों एवं जंगली रास्तों से गुजरने वाली रेलवे ट्रैकों पर नजर रखने को कहा गया है। शुक्रवार को राबट्र्सगंज, चुर्क समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने जांच की। इसके अलावा रेलवे ट्रैकों पर भी पेट्रोलिंग की गई। उधर बिहार सीमा से सटे कजियारी, मड़पा, सूअरसोत, महुली समेत अन्य जंगलों में फोर्स ने कांबिंग किया। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग की जा रही है। चौकीदारों और पुलिस मित्र भी रेलवे ट्रैक पर नजर रखे हुए हैं।