फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साली को बचाने में ट्रेन से कूदा जीजा, दोनों की मौत

साली को बचाने में ट्रेन से कूदा जीजा, दोनों की मौत

Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
साली को बचाने में ट्रेन से कूदा जीजा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के केवाल गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जम्मूतवी टाटा डाउन एक्सप्रेस से एक महिला गिर गई। वह ट्रेन में दरवाजे के पास खड़ी होकर हवा ले रही थी। उसे बचाने में उसका जीजा राजेंद्र (32) भी ट्रेन से कूद गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव कटकर क्षतिग्रस्त हो गया। युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई। सूचना पर मृतक का पिता उड़ीसा से विण्ढमगंज के लिए रवाना हो गया।

मंगलवार को सुबह क़रीब सात बजे जम्मूतवी टाटा डाउन एक्सप्रेस चोपन से गढ़वा होते हुए राउरकेला उड़ीसा जा रही थी। ट्रेन विंढमगंज थाना के केवाल गॉव के पास पहुंची थी, तभी एक महिला गेट से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा कि महिला के गिरने के बाद एक युवक भी ट्रेन से कूद गया। महिला क़रीब 20 मीटर तक घसिटती हुई पटरी पर जा गिरी, जिससे उसका शव कटकर क्षत-विक्षत हो गया। युवक भी क़रीब सौ मीटर की दूरी पर जा गिरा, जिससे उसकी भी मौक़े पर मौत हो गई। घटना देख आस पास के ग्रामीणों के अलावा रेलवे ट्रेक में काम करने वाले रेल कर्मियों ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। केवाल के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने इसकी सूचना विंढमगंज थाने को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृत युवक के जेब से दो मोबाइल, मिर्जापुर से बालासर तक का जनरल टिकट और 2200 रुपये मिला। मोबाइल में मौजूद नंबरों से कुछ जगहों पर बात करने के बाद उसकी पहचान राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र प्रवीण महंतो निवासी ग्राम कुकरीडीहा जिला मयूरभंज उड़ीसा के रूप में हुई। पिता प्रवीण महंतो ने बताया कि राजेंद्र अपनी साली के साथ तीन दिन पहले घर से घूमने के लिए निकला था। लेकिन वह इस दौरान कहां गया, इस बारे में कुछ नहीं बता सके। युवक की उम्र क़रीब 32 वर्ष तथा महिला की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई। सूचना के बाद मृतकों के परिवार वाले मौके लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का नाम, पता ज्ञात नहीं हो सका है। मृत युवक के पिता के आने के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed